
वर्ष 2020 में आज जून की 29 तारीख यानि 29 जून 2020 को सोमवार का दिन है। सोम का अर्थ चंद्र होता है, वहीं ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक माना जाता है। जिसका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव भगवान शिव हैं।
आज का विशेष : Today's Special 29 june 2020
आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि ( 10:12 PM तक दशमी ) व दिन सोमवार का है। इस दिन हस्त नक्षत्र (07:14 AM तक चित्रा) रहेगा।
29 जून 2020 का शुभ मुहूर्त...
अभिजित मुहूर्त - 11:34 AM से 12:29 PM
अमृत काल - 11:40 PM से 01:10 AM, जून 30
रवि योग - 07:14 AM से 05:11 AM, जून 30
29 जून 2020 का अशुभ मुहूर्त...
यमगण्ड - 10:18:44 से 12:01:28 तक
राहुकाल - 06:53:15 से 08:35:59 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 29 जून 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 29 JUNE 2020, Monday
1. मेष राशि -
आज प्रस्तावित योजना लंबित हो जाने के कारण कार्य न होने से हताश होंगे। सुख-सुविधा पर खर्च होगा। बुजुर्गों की भावनाओं को समझें। किसी विद्यार्थी को कलम भेंट करें।
2. वृषभ राशि -
व्यापारिक विस्तार की योजना सफल रहेगी। लेकिन, आपका जिद्दी रवैया नुकसान का कारण बन सकता है, कार्य में सफलता न मिलने के कारण दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं।
3. मिथुन राशि -
प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। कार्यस्थल पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा। आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संतान के कृत्यों के कारण चिंतित होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। किसी को धार्मिक ग्रन्थ दान करें। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
4. कर्क राशि -
आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव हैं। परिजनों से, संबंध बेहतर होंगे,घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहे। आज किसी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। आज ताम्बे के पात्र में शक्कर भर कर दान करें।
5. सिंह राशि -
लंबे समय से अटके काम सहज ही पूरे होंगे। दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करेंगे। आज अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना बात बिगड़ सकती है। किसी गरीब कन्या के विवाह में आर्थिक सहयोग करें।
6. कन्या राशि -
कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। झूठ बोलने से बचे अन्यथा, आपकी बातों से करीबी नाराज हो सकते है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बहनों से विवाद संभव है। असहाय की सहायता करें।
7. तुला राशि -
युवाओं के लिए समय उपयुक्त है। आय के स्रोत बढेंगे, मेहनत करने में पीछे न हटें पदोन्नति के आसार हैं। निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कुछ जातकों को मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी। उच्च अध्ययन के लिए शहर छोड़ना होगा, आज भगवान सत्यनारायण का पाठ करें।
8. वृश्चिक राशि -
आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती है। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें। स्थाई सम्पति के क्रय-विक्रय में धन लगेगा। आज किसी शिव मंदिर में शक्कर दान करें।
9. धनु राशि -
विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी,बुद्धि जीवियों से संपर्क बढेगा। कारोबार में व्यवस्था में सुधार करें, आलस हावी रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है। आज किसी गरीब को भोजन करवाएं।
10. मकर राशि -
प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे, व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। आज भगवान लक्ष्मीनारायन को हल्वे का नैवेद्य लगाएं।
11. कुंभ राशि -
रोजगार की तलाश में यात्रा होगी, अपनी मेहनत के बलबुते पर काम पूरा कर लेंगे। युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। संतान की वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। आज किसी मंदिर में पानी से भरा मटका दान करें।
12. मीन राशि -
आज मनचाहा काम मिलने पर प्रसंन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखते हुए, कार्यशैली में सुधार करने की जरूरत है। ध्यान रखें व्यक्तिगत मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बात बिगड़ सकती है। किसी बुजुर्ग को मिठाई दान करें।
source https://www.patrika.com/horoscope-rashifal/aaj-ka-rashifal-in-hindi-daily-horoscope-today-astrology-29-june-2020-6229365/
Comments
Post a comment